Skip to content

Accident News: छात्रों से भरी वैन से टकराई पैसेंजर ट्रेन, दो छात्रों समेत 3 की मौत; 5 घायल

School Van Accident
School Van Accident
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, कोलकाता। Accident News: बच्चों से भरी स्कूल वैन के साथ भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक स्कूल वैन ट्रेन की चपेट में आ गई जिसमें 3 की मौत हो गई है और कई गंभीर घायल है। मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक दर्दनाक रेल हादसे में स्कूल वाहन यात्री ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में दो छात्रों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में भर्ती

घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उनका इलाज किया जा रहा है। यह दुर्घटना पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल अंतर्गत मुर्शिदाबाद के बहरमपुर थाना क्षेत्र में कर्णसुबर्ण और गोबिंदपुर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित लेवल क्रासिंग पर हुई। [caption id="attachment_23433" align="aligncenter" width="1200"] School Van Accident School Van Accident[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं मृतकों में दो छात्र और एक साइकिल सवार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक निजी स्कूल का वाहन छात्रों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान रेल गेट खुला रहने के कारण वह लेवल क्रासिंग पार करने लगा और सामने से आ रही निमतिता-काटोया पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। वाहन में चालक समेत आठ लोग सवार थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले एक अप लाइन ट्रेन गुजरने तक रेलवे फाटक बंद था। उसके बाद फाटक खोल दिया गया, लेकिन दूसरी लाइन से ट्रेन आने के बावजूद फाटक खुला रहने के कारण यह हादसा हुआ।

दुर्घटना की जांच शुरू

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग, पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।