ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 30 March 2025

Kulhad Pizza Couple: जालंधर का फेमस कुल्हड़ पिज्जा कपल फिर चर्चा में, जाने वजह

Kulhad Pizza Couple: जालंधर का फेमस कुल्हड़ पिज्जा कपल फिर चर्चा में, जाने वजह

डेली संवाद, जालंधर। Kulhad Pizza Couple: जालंधर के रहने वाले फेमस कुल्हड़ पिज्जा कपल (Kulhad Pizza Couple) को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले केस में Kulhad Pizza Couple को राहत दी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

हाईकोर्ट ने Kulhad Pizza Couple की याचिका पर सुनवाई किए जाने से रोक लगाई है। साथ ही पंजाब सरकार को मामले में नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। बता दें कि, जालंधर (Jalandhar) के कुल्हड़ पिज्जा कपल (Kulhad Pizza Couple) ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी।

Kulhad Pizza Couple
Kulhad Pizza Couple

कपल ने कुल्हड़ में पिज्जा बनाया

ये एफआईआर वीडियो के आधार पर की गई थी। बाद में Kulhad Pizza Couple ने वीडियो को डिलीट कर दिया था। जिसके बाद Kulhad Pizza Couple ने कोर्ट से राहत दिए जाने की गुहार लगाई थी।

पंजाब के जालंधर में भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) से बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) की ओर जाते रास्ते पर स्थित कुल्हड़ पिज्जा कपल द्वारा देश में पहली बार कुल्हड़ पिज्जा नाम से पिज्जा बनाया था। जिसके बाद नई चीज देखकर फूड ब्लॉगर्स आने लगे तो पूरे पंजाब के साथ-साथ कपल देश में काफी मशहूर हो गया।

Kulhad-Pizza-Couple
Kulhad-Pizza-Couple

एयर राइफल के साथ फोटो शेयर

दुकान के बाहर काउंटर लगाकर सहज नामक युवक ने काम शुरू किया था। जब सहज की शादी गुरप्रीत के साथ हुई, तो उनकी किस्मत बदल गई और उनका काम ऊंचाइयां छूने लगा। कपल काफी मशहूर हो गया था, तो सोशल मीडिया पर दोनों के फॉलोअर्स भी बढ़ने लगे। दोनों पंजाब में काफी चर्चित हो गए थे।

यह कपल, विवाद में पहली बार तब आया, जब कपल द्वारा एक एयर राइफल के साथ फोटो शेयर की गई थी। इस मामले में जालंधर सिटी पुलिस ने गन कल्चर प्रमोट करने के आरोपों में केस दर्ज कर लिया था। हालांकि दोनों को थाने में ही जमानत दे दी गई थी।

Kulhad Pizza Couple
Kulhad Pizza Couple

यूके में सेटल हुआ कुल्हड़ पिज्जा कपल

जालंधर का मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल काफी समय से विवादों से घिरा हुआ था। जिसके बाद कपल ने भारत छोड़ने का फैसला लिया और कुल्हड़ पिज्जा दंपती सहज अरोड़ा और रूप अरोड़ा अपने बेटे के साथ ब्रिटेन चले गए। पिछले कुछ महीनों में दंपती को कई विवादों का सामना करना पड़ा रहा था।

उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी। जिस कारण उन्होंने यह फैसला लिया था। इन सभी विवादों के बीच दोनों के बीच तलाक की चर्चा भी छिड़ी थी। हालांकि दोनों एक साथ यूके मूव हुए तो उक्त चर्चा पर विराम लग गया था।

viral-video
viral-video

अश्लील वीडियो हुए थे वायरल

इसके बाद कपल दोबारा तब चर्चा में आया जब उन्हीं के रेस्टोरेंट में काम करनी वाली एक कर्मचारी ने दोनों के कुछ निजी और अश्लील वीडियो वायरल (Kulhad Pizza Couple Viral Video) कर दिए। वीडियो वायरल हुआ, तो पहले कपल ने कहा कि उक्त वीडियो फेक है। मगर, जब कपल का ये बयान सामने आया तो एक और वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसके बाद कपल द्वारा मामले की शिकायत कमिश्नरेट पुलिस को दी गई थी।

जालंधर में थाना-4 की पुलिस ने सहज के बयान पर आरोपी पूर्व कर्मचारी तनिशा वर्मा और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि आरोपी लड़की के परिवार ने आरोप लगाया था कि जॉब के दौरान लड़की का मोबाइल जमा कर लेते थे।

लड़की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

बीच में एक दिन सहज अरोड़ा ने लड़की का फोन यूज किया था। पुलिस ने उक्त लड़की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस बीच जब वह एक पॉडकास्ट में पहुंचा, तो उन्होंने माना कि उक्त वीडियो उन्होंने बनाया था। मगर ये नहीं सोचा था कि वो वायरल हो जाएगा।