Monday, 12 January 2026
पंजाब
Punjab Toll Plaza Free: पंजाब में सबसे महंगे टोल प्लाजा समेत 2 फ्री, कौमी इंसाफ मोर्चा कर रहा प्रदर्शन
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab Toll Plaza Free: पंजाब (Punjab) में वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना के लाडोवाल टोल और चंडीगढ़ रोड पर समराला के पास नीला टोल प्लाजा फ्री करवा दिया है।
नीला टोल प्लाजा फ्री
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में कौमी इंसाफ मोर्चा ने सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर धरना देने का ऐलान किया है। इसी के तहत मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए लुधियाना ( Ludhiana ) के लाडोवाल टोल और चंडीगढ़ रोड पर समराला के पास नीला टोल प्लाजा फ्री करवा दिया है।