Skip to content

Punjab Toll Plaza Free: पंजाब में सबसे महंगे टोल प्लाजा समेत 2 फ्री, कौमी इंसाफ मोर्चा कर रहा प्रदर्शन

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab Toll Plaza Free: पंजाब (Punjab) में वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना के लाडोवाल टोल और चंडीगढ़ रोड पर समराला के पास नीला टोल प्लाजा फ्री करवा दिया है।

नीला टोल प्लाजा फ्री

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में कौमी इंसाफ मोर्चा ने सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर धरना देने का ऐलान किया है। इसी के तहत मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए लुधियाना ( Ludhiana ) के लाडोवाल टोल और चंडीगढ़ रोड पर समराला के पास नीला टोल प्लाजा फ्री करवा दिया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बता दे कि जालंधर-लुधियाना के बीच गाड़ियां फ्री गुजर रहीं है। मोर्चा पदाधिकारियों का कहना है कि वो लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार सिख बंदियों को रिहा नहीं कर रही है। इसी वजह से प्रदेशभर में टोल प्लाजा फ्री करने का फैसला किया है। इस संघर्ष के कई किसान संगठन सहयोग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ संगरूर में काला झाड़ टोल प्लाजा पर किसान कौमी इंसाफ मोर्चा के समर्थन में पहुंच गए। हालांकि मोर्चे का कोई मेंबर वहां नहीं पहुंचा। इस वजह से किसानों ने टोल प्लाजा बंद नहीं किया।