Thursday, 02 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Fraud Travel Agent: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, पति-पत्नी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
डेली संवाद, गुरदासपुर।
Fraud Travel Agent: पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा विदेश भेजने के झांसा देकर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए ठग लेते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
मिली जानकारी मुताबिक गुरदासपुर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। भैणी मियां खान पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) का वर्क परमिट (Work Permit) दिलाने के नाम पर 12 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक एजेंट दंपत्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
Fraud Travel Agent[/caption]
बेटे और बहू को विदेश भेजने का दिया दावा
पुलिस के अनुसार, यह शिकायत गुरमुख सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी खैरा कोटली द्वारा दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी एजेंट मंगल सिंह पुत्र सज्जन सिंह और उसकी पत्नी राजविंदर कौर निवासी गांव फेरोचेची ने उनके परिवार को विदेश भेजने का झांसा दिया था। दोनों ने दावा किया था कि वे उनके बेटे जरमनजीत सिंह और बहू जोबनप्रीत कौर को वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेज देंगे। [caption id="attachment_16735" align="aligncenter" width="1200"]
Fraud Travel Agent[/caption]