Skip to content

Fraud Travel Agent: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, पति-पत्नी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

Fraud Travel Agent
Fraud Travel Agent
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, गुरदासपुर। Fraud Travel Agent: पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा विदेश भेजने के झांसा देकर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए ठग लेते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी मुताबिक गुरदासपुर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। भैणी मियां खान पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) का वर्क परमिट (Work Permit) दिलाने के नाम पर 12 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक एजेंट दंपत्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

बेटे और बहू को विदेश भेजने का दिया दावा

पुलिस के अनुसार, यह शिकायत गुरमुख सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी खैरा कोटली द्वारा दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी एजेंट मंगल सिंह पुत्र सज्जन सिंह और उसकी पत्नी राजविंदर कौर निवासी गांव फेरोचेची ने उनके परिवार को विदेश भेजने का झांसा दिया था। दोनों ने दावा किया था कि वे उनके बेटे जरमनजीत सिंह और बहू जोबनप्रीत कौर को वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेज देंगे। [caption id="attachment_16735" align="aligncenter" width="1200"] Fraud Travel Agent Fraud Travel Agent[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस काम के बदले आरोपियों ने पीड़ित परिवार से कुल 12 लाख 20 हजार रुपये वसूल लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब न तो वीजा मिला और न ही विदेश भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ी, तो परिवार को अपने साथ ठगी होने का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

मामले की जांच भैणी मियां खान थाने के एएसआई कुलदीप सिंह द्वारा की गई। जांच में लगाए गए आरोप सही पाए गए, जिसके बाद डीएसपी ग्रामीण की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं इस गिरोह से और लोग भी जुड़े हुए तो नहीं हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।