Skip to content

Encounter In Punjab: पंजाब में पुलिस और बदमाशों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो गिरफ्तार

Encounter
Encounter
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पटियाला। Encounter In Punjab: पंजाब में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पटियाला में बदमाशों और पुलिस के बीच गोलियां चली है। पटियाला (Patiala) में पुलिस ने गुरुवार को एक विशेष अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों संदिग्ध किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में घूम रहे हैं और किसी गंभीर घटना को अंजाम दे सकते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डकाला मार्ग पर घेराबंदी की।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जब पुलिस ने संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई और दोनों ओर से गोलीबारी हुई। जवाबी कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों संदिग्धों को मौके पर ही काबू कर लिया। [caption id="attachment_22539" align="aligncenter" width="1200"] पटियाला में पुलिस और बदमाशों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां पटियाला में पुलिस और बदमाशों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां[/caption] गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परमजीत और जसकरन के रूप में हुई है, जो कपूरथला जिले के गांव हमीरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है।

आरोपियों से पूछताछ जारी

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे पटियाला क्यों आए थे और क्या उनके साथ कोई अन्य साथी भी इस साजिश में शामिल था।