Saturday, 07 March 2026
पंजाब
Fraud Travel Agent: पंजाब में विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
डेली संवाद, लुधियाना।
Fraud Travel Agent: पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए ठग लेते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है
मिली जानकारी के मुताबिक चाइना (
China
) के विजिटर और बिजनेस वीजा (Visa) के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक शातिर एजेंट ने सुनहरे भविष्य का सपना दिखा रहे युवक से न केवल एक लाख रुपये की नकदी ऐंठ ली, बल्कि उसका असली पासपोर्ट भी डकार गया।
Fraud[/caption]
वीजा लगवाने का झांसा देकर ठगी
पुलिस ने लंबी जांच के बाद आरोपी पारस जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित विनय भारती ने विभाग को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी पारस जैन ने उसे चाइना का बिजनेस वीजा लगवाने का झांसा दिया था। [caption id="attachment_77510" align="alignnone" width="1200"]
Fraud[/caption]