Skip to content

Fraud Travel Agent: पंजाब में विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Fraud Travel Agent
Fraud Travel Agent
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Fraud Travel Agent: पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए ठग लेते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है मिली जानकारी के मुताबिक चाइना ( China ) के विजिटर और बिजनेस वीजा (Visa) के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक शातिर एजेंट ने सुनहरे भविष्य का सपना दिखा रहे युवक से न केवल एक लाख रुपये की नकदी ऐंठ ली, बल्कि उसका असली पासपोर्ट भी डकार गया।

वीजा लगवाने का झांसा देकर ठगी

पुलिस ने लंबी जांच के बाद आरोपी पारस जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित विनय भारती ने विभाग को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी पारस जैन ने उसे चाइना का बिजनेस वीजा लगवाने का झांसा दिया था। [caption id="attachment_77510" align="alignnone" width="1200"] Fraud Fraud[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उसकी बातों में आकर विनय ने उसे 1,00,000/- (एक लाख) रुपये की राशि और अपना असली पासपोर्ट सौंप दिया। आरोपी ने वादा किया था कि वह जल्द ही वीजा लगवाकर उसे विदेश भेज देगा, लेकिन महीना बीतने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो विनय को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित के अनुसार, जब उसने अपने पैसे और पासपोर्ट वापस मांगे तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। काफी दबाव बनाने के बाद भी आरोपी ने न तो वीजा लगवाया और न ही उसके पैसे और कीमती पासपोर्ट वापस किए। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी है।