ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 01 April 2025

Liquor Shops Closed: शराब पीने वालों के लिए बड़ी खबर, 3 दिन बंद रहेंगे ठेके; हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश

डेली संवाद, चंडीगढ़। Liquor Shops Closed: शराब पीने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शराब के शौकीनों को बड़ा झटका लगा है क्योंकि शराब की दुकानें आज से तीन दिन तक बंद रहेंगी।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ (Chandigarh) में तीन दिन शराब की दुकानें बंद रहेगी। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट (Punjab & Haryana High Court) ने बुधवार को चंडीगढ़ में शराब ठेकों की टेंडर प्रक्रिया को चुनौती देने वाली तीन याचिकाओं पर 3 अप्रैल के लिए नोटिस जारी किया और यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया।

आज से 3 अप्रैल तक बंद

चंडीगढ़ में 1 यानी आज से 3 अप्रैल तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। बता दे कि इस संबंध में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया था। हाईकोर्ट ने नए ठेके आवंटित करने के आदेश पर 3 अप्रैल तक रोक लगा दी थी। कई आवेदकों ने टेंडरिंग और ठेकों के आवंटन के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि शहर के 97 में से 91 ठेके एक ही समूह को आवंटित कर दिए गए, जिससे शहर के ठेकों पर समूह का एकाधिकार हो जाएगा। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक आवंटन आदेश पर रोक लगा दी है।