ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 12 March 2026

LPG Cylinder Shortage: पंजाब में LPG संकट के बीच सीएम मान ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को दिए सख्त आदेश

lpg
lpg
डेली संवाद, चंडीगढ़। LPG Cylinder Shortage: मिडिल ईस्ट (Middle East War) में जारी युद्ध का असर अब पंजाब (Punjab) में भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के साथ साथ घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग में भी समस्या आ रही है। पंजाब में कॉमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) मिलने बंद हो गए हैं और घरेलू सिलेंडरों के लिए भी बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं। सर्वर डाउन होने के कारण OTP नहीं आ रहा है, और अमृतसर में अधिक भीड़ के चलते कुछ गैस एजेंसियों को बंद करना पड़ा है। [caption id="attachment_97815" align="alignnone" width="1200"] CM Bhagwant Mann CM Bhagwant Mann[/caption]

डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि पंजाब में कहीं भी LPG की कमी नहीं आने दी जाए। जमाखोरी या ब्लैक मार्केट में सिलेंडर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जालंधर में कॉमर्शियल सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 1600 रुपए के बजाय 3500 रुपए में बिक रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी भी बाधित हो गई है और लोग एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनों में खड़े हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में तीसरे दिन सिलेंडर की सप्लाई हुई, लेकिन एजेंसियों के बाहर भारी भीड़ जमा रही। अब एक सिलेंडर लेने के बाद अगली बुकिंग 30 दिन बाद ही संभव है।