LPG Cylinder Shortage: पंजाब में LPG संकट के बीच सीएम मान ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को दिए सख्त आदेश

पंजाब में कॉमर्शियल सिलेंडर मिलने बंद हो गए हैं और घरेलू सिलेंडरों के लिए भी बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं। सर्वर डाउन होने के कारण OTP नहीं आ रहा है, और अमृतसर में अधिक भीड़ के चलते कुछ गैस एजेंसियों को बंद करना पड़ा है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
LPG Cylinders Booking
Highlights
  • पंजाब में LPG की कमी
  • बुकिंग और सर्वर दिक्कत
  • ब्लैक मार्केट में महंगी बिक्री
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। LPG Cylinder Shortage: मिडिल ईस्ट (Middle East War) में जारी युद्ध का असर अब पंजाब (Punjab) में भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के साथ साथ घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग में भी समस्या आ रही है।

पंजाब में कॉमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) मिलने बंद हो गए हैं और घरेलू सिलेंडरों के लिए भी बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं। सर्वर डाउन होने के कारण OTP नहीं आ रहा है, और अमृतसर में अधिक भीड़ के चलते कुछ गैस एजेंसियों को बंद करना पड़ा है।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि पंजाब में कहीं भी LPG की कमी नहीं आने दी जाए। जमाखोरी या ब्लैक मार्केट में सिलेंडर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जालंधर में कॉमर्शियल सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 1600 रुपए के बजाय 3500 रुपए में बिक रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी भी बाधित हो गई है और लोग एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनों में खड़े हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में तीसरे दिन सिलेंडर की सप्लाई हुई, लेकिन एजेंसियों के बाहर भारी भीड़ जमा रही। अब एक सिलेंडर लेने के बाद अगली बुकिंग 30 दिन बाद ही संभव है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *