Wednesday, 17 June 2026
पंजाब
Punjab News: लुधियाना में DC-MC ऑफिस और रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि डीसी ऑफिस, नगर निगम ऑफिस और रेलवे लाइन को मानव बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिससे हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) में डीसी ऑफिस, नगर निगम ऑफिस और रेलवे लाइन को मानव बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल आई है। मेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से सीधे पुलिस कमिश्नर व सीनियर प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी गई।
Bomb Threat[/caption]
'खालिस्तान नेशनल आर्मी' का सदस्य बताया
ईमेल भेजने वाले ने खुद को 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' का सदस्य बताया है। इस ईमेल के बाद लुधियाना मेयर दफ्तर, डीसी कॉम्प्लेक्स और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, यह धमकी भरा ईमेल लुधियाना के उपायुक्त (DC) कार्यालय और नगर निगम के आधिकारिक इनबॉक्स में प्राप्त हुआ। [caption id="attachment_16225" align="aligncenter" width="1200"]
Bomb Threat[/caption]