डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि डीसी ऑफिस, नगर निगम ऑफिस और रेलवे लाइन को मानव बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिससे हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) में डीसी ऑफिस, नगर निगम ऑफिस और रेलवे लाइन को मानव बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल आई है। मेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से सीधे पुलिस कमिश्नर व सीनियर प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी गई।
'खालिस्तान नेशनल आर्मी' का सदस्य बताया
ईमेल भेजने वाले ने खुद को 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' का सदस्य बताया है। इस ईमेल के बाद लुधियाना मेयर दफ्तर, डीसी कॉम्प्लेक्स और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, यह धमकी भरा ईमेल लुधियाना के उपायुक्त (DC) कार्यालय और नगर निगम के आधिकारिक इनबॉक्स में प्राप्त हुआ।
[caption id="attachment_16225" align="aligncenter" width="1200"]
Bomb Threat[/caption]
वहीं ईमेल भेजने वाले ने दावा किया है कि सरकारी परिसरों के भीतर बम प्लांट किए गए हैं, जो किसी भी समय फट सकते हैं। धमकी मिलने के तुरंत बाद प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से तुरंत कदम उठाते हुए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीमों को तैनात कर दिया।
टीमों ने डीसी दफ्तर और नगर निगम मुख्यालय के चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली। हालांकि, शुरुआती जांच और तलाशी में कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। वहीं पुलिस की साइबर सेल टीम अब उस आईपी एड्रेस और ईमेल डोमेन को ट्रैक करने में जुट गई है, जिसके जरिए यह फर्जी ईमेल भेजा गया है।