ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 31 May 2025

Ludhiana By Poll: लुधियाना विधानसभा उप चुनाव में कूदे AAP के बड़े नेता मोहिंदर भगत

Ludhiana By Poll: लुधियाना विधानसभा उप चुनाव में कूदे AAP के बड़े नेता मोहिंदर भगत
डेली संवाद, लुधियाना। Ludhiana By Poll: लुधियाना वेस्ट विधानसभा उप चुनाव अब जोर पकड़ रहा है। आम आदमी पार्टी संजीव अरोड़ा के चुनाव प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता चुनाव मैदान में उतर चुकें हैं। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर पंजाब के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहले से ही चुनावी बैठकें कर रहे हैं अब उनके साथ बटाला के विधायक तथा आप के प्रदेश उपाध्यक्ष शहरी कलसी भी चुनाव मैदान में उतर चुकें हैं। [caption id="attachment_21224" align="alignnone" width="800"] Mohinder Bhagat Mohinder Bhagat[/caption]

19 जून को वोट डाले जाएंगे

बड़े नेता अपनी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट तो मांग ही रहे हैं। साथ ही विरोधी दलों पर आरोप भी लगा रहे हैं। जिससे लुधियाना (Ludhiana) का राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। लुधियाना में में 19 जून को वोट डाले जाएंगे। आज इन दोनों बड़े नेताओं ने लुधियाना के वार्ड नं 72 के वार्ड प्रभारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाई तथा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने को कहा, वहीं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी प्रभारियों तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लगाई।