Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: निहंगों का जबरदस्त हंगामा, DC दफ्तर के बाहर लगाया धरना, रोड जाम
डेली संवाद लुधियाना Punjab News: लुधियाना में सोमवार सुबह निहंगों के प्रदर्शन के चलते हालात तनावपूर्ण हो गए। इंसाफ की मांग को लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे निहंगों ने डीसी कार्यालय के बाहर फिरोजपुर रोड पर धरना लगा दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
प्रदर्शनकारी सुबह करीब 10 बजे सड़क पर बैठ गए, जिसके बाद फिरोजपुर रोड पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटी हुई हैं।