Skip to content

Punjab News: निहंगों का जबरदस्त हंगामा, DC दफ्तर के बाहर लगाया धरना, रोड जाम

निहंग सिंहों का जबरदस्त हंगामा, DC दफ्तर के बाहर लगाया धरना
निहंग सिंहों का जबरदस्त हंगामा, DC दफ्तर के बाहर लगाया धरना
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद लुधियाना Punjab News: लुधियाना में सोमवार सुबह निहंगों के प्रदर्शन के चलते हालात तनावपूर्ण हो गए। इंसाफ की मांग को लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे निहंगों ने डीसी कार्यालय के बाहर फिरोजपुर रोड पर धरना लगा दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रदर्शनकारी सुबह करीब 10 बजे सड़क पर बैठ गए, जिसके बाद फिरोजपुर रोड पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटी हुई हैं।

अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं

प्रदर्शन कर रहे निहंगों का आरोप है कि करीब तीन साल पहले निहंग फतेहवीर सिंह की हत्या कर दी गई थी, लेकिन इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका दावा है कि हत्या के आरोपी अभी भी खुले घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

निहंगों का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस और प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई संतोषजनक कदम नहीं उठाया गया। इसी से नाराज होकर उन्होंने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने का फैसला लिया। प्रदर्शनकारियों ने साफ किया है कि जब तक पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन नहीं देती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।