Skip to content

Bank Holidays: इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday
Bank Holiday
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Bank Holidays: नए सप्ताह की शुरुआत के साथ यदि आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं तो पहले बैंक छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक अवकाश कैलेंडर के अनुसार 13 से 19 जुलाई 2026 के बीच विभिन्न राज्यों में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक चार दिन बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इन छुट्टियों के दौरान संबंधित राज्यों में सरकारी और निजी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। हालांकि, बैंक अवकाश सभी राज्यों में एक समान नहीं होते, इसलिए किसी भी शाखा में जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी अवश्य जांच लें।

इस सप्ताह बैंक कब-कब बंद रहेंगे?

  • 16 जुलाई (गुरुवार): उत्तराखंड और मणिपुर में हरेला उत्सव तथा ओडिशा में रथ यात्रा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 जुलाई (शुक्रवार): मेघालय में यू तिरोट सिंह की पुण्यतिथि के कारण बैंक अवकाश रहेगा।
  • 18 जुलाई (शनिवार): सिक्किम में द्रुकपा शे-घे उत्सव के चलते बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 जुलाई (रविवार): पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश के कारण सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे।
यदि आपको नकद जमा करना, चेक क्लियर कराना, केवाईसी अपडेट करवाना, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना या अन्य बैंकिंग कार्य करना है, तो छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले से अपनी योजना बना लें। हालांकि, बैंक बंद रहने के दौरान इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।