Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के प्रॉपर्टी कारोबारी के बेटे ने युवती से की छेड़खानी, किडनैपिंग की कोशिश

जालंधर के प्रॉपर्टी कारोबारी के बेटे ने युवती से की छेड़खानी
जालंधर के प्रॉपर्टी कारोबारी के बेटे ने युवती से की छेड़खानी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शहर के थाना नंबर-6 क्षेत्र में एक युवती ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी के बेटे और उसके एक साथी पर दुर्व्यवहार, मारपीट और जबरन कार में बैठाने और किडनैपिंग करने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, मामले में बाद में हुए समझौते को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। युवती के अनुसार, वह एक घर में काम करती है और बीते दिन अपने घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में मीठापुर इलाके के प्रॉपर्टी कारोबारी और उसके साथी ने विनय मंदिर के पास उसे रोक लिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। उक्त प्रॉपर्टी कारोबारी का गोल मार्किट में दफ्तर बताया जा रहा है।

आपत्तिजनक बातें कहीं

युवती का आरोप है कि आरोपी ने उससे पहले उसका रेट पूछा और फिर आपत्तिजनक बातें कहीं और उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। उक्त प्रापर्टी कारोबारी की माडल टाऊन गोल मार्कीट में भी दुकान बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

युवती ने आरोप लगाया कि जब उसने कार में बैठने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, जब वह शिकायत दर्ज करवाने के लिए थाना नंबर-6 जा रही थी, तब भी रास्ते में उसे रोककर डराने-धमकाने और दबाव बनाने की कोशिश की गई। मामले को लेकर युवती की ओर से थाना नंबर-6 में लिखित शिकायत दी गई थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इस समझौते को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि बताया जा रहा है कि माफीनामा कथित आरोपी की बजाय उसके ड्राइवर की ओर से लिखा गया है।

आरोपी पक्ष ने मांगी माफी

इस संबंध में थाना नंबर-6 की एसएचओ का कहना है कि युवती की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी, लेकिन बाद में युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी पक्ष ने उससे माफी मांग ली है, जिसके बाद उसने आगे कार्रवाई नहीं करवाने की बात कही। फिलहाल मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस का कहना है कि यदि पीड़ित पक्ष भविष्य में कोई नई शिकायत देता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।