Wednesday, 13 May 2026
पंजाब
Firing In Punjab: पंजाब के इस जिले में घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में मची अफरा-तफरी
डेली संवाद, लुधियाना।
Firing In Punjab: पंजाब में गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन फायरिंग की जा रही है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (
Ludhiana
) में एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात उस समय हुई जब पीड़ित महिला और उसका पति दवाई लेने के लिए अस्पताल गए हुए थे।