Skip to content

Firing In Punjab: पंजाब के इस जिले में घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में मची अफरा-तफरी

Firing In Punjab
Firing In Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Firing In Punjab: पंजाब में गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन फायरिंग की जा रही है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना ( Ludhiana ) में एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात उस समय हुई जब पीड़ित महिला और उसका पति दवाई लेने के लिए अस्पताल गए हुए थे।

घर पर गोलियां चली

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 11 और 12 मई की दरमियानी रात वह अपने पति मनी गर्ग के साथ अस्पताल गई हुई थी। इसी दौरान उसकी बड़ी बहन ज्योति का फोन आया कि उनके घर पर गोलियां चल रही हैं। सूचना मिलते ही जब दंपति घर पहुंचे तो वहां पूरा मोहल्ला इकट्ठा था। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा जांच करने पर पता चला कि पड़ोस में रहने वाली सुनिधि मनोचा ने पुरानी रंजिश के कारण अपने साथी सिद्धू और अन्य हमलावरों के साथ मिलकर हमला बोला था। आरोपी लाल रंग के बुलेट मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों पर सवार होकर आए थे, जिनके हाथों में तेजधार हथियार और पिस्तौल थी। हमलावरों ने जान से मारने की नियत से घर के गेट पर फायर किए और खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घर के भीतर घुसकर सामान की भी जमकर तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अरूईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।