Wednesday, 08 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब के नामी स्कूल में लगी भयानक आग, धुएं के बाद निकली लपटें, मची अफरा-तफरी
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब (Punjab) के एक स्कूल में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि नामी स्कूल में आग लग गई है जिसके चलते बच्चों को छुट्टी कर घर भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) के दुगरी फेज-1 अर्बन एस्टेट स्थित राम लाल भसीन पब्लिक स्कूल में अचनाक भयनक आग लग गई। आग लगते ही पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रशासन ने तुरंत सभी बच्चों को क्लास से सुरक्षित बाहर निकाला।