Skip to content

Punjab News: पंजाब के नामी स्कूल में लगी भयानक आग, धुएं के बाद निकली लपटें, मची अफरा-तफरी

स्कूल में लगी भीषण आग
स्कूल में लगी भीषण आग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) के एक स्कूल में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि नामी स्कूल में आग लग गई है जिसके चलते बच्चों को छुट्टी कर घर भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) के दुगरी फेज-1 अर्बन एस्टेट स्थित राम लाल भसीन पब्लिक स्कूल में अचनाक भयनक आग लग गई। आग लगते ही पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रशासन ने तुरंत सभी बच्चों को क्लास से सुरक्षित बाहर निकाला।

बच्चों को भेजा घर

इसके बाद छोटे बच्चों को खुद घर भेजा और बड़े बच्चों के पेरेंट्स को मैसेज भेजे गए। बताया जा रहा है कि शुरुआत में जनरेटर रूम से धुआं निकला था, जिसके बाद आग की ऊंची लपटें देखी गईं। स्कूल मैनेजमेंट ने तुरंत घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस पूरे हादसे में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। सभी बच्चे और स्कूल स्टाफ पूरी तरह से सुरक्षित हैं।