Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में अवैध हुक्का बारों पर पुलिस की रेड, भारी मात्रा में फ्लेवर्ड तंबाकू बरामद, 3 गिरफ्तार

जालंधर में अवैध हुक्का बारों पर पुलिस की रेड
जालंधर में अवैध हुक्का बारों पर पुलिस की रेड
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'युद्ध नशा विरुद्ध' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के अर्बन एस्टेट इलाके में संचालित अवैध हुक्का बारों पर छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में फ्लेवर्ड तंबाकू, हुक्के और उनसे जुड़े अन्य सामान को बरामद किया। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि अर्बन एस्टेट क्षेत्र में कुछ स्थानों पर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किए जा रहे हैं।

कई स्थानों पर छापेमारी

वहीं सूचना के आधार पर एसीपी वेस्ट और एसीपी मॉडल टाउन की निगरानी में विशेष योजना तैयार की गई। इसके बाद तीन अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से कई स्थानों पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में प्रतिबंधित फ्लेवर्ड तंबाकू, कई हुक्के और अन्य संबंधित सामग्री मिली।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बरामद सामान को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया के तहत सील कर दिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। छापेमारी के दौरान मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है ताकि इस कारोबार के मुख्य संचालकों और इससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। एडीसीपी राकेश यादव ने कहा कि शहर में नशे और किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'युद्ध नशा विरुद्ध' अभियान के तहत आने वाले दिनों में भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।