ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 02 February 2025

Mahakumbh: महाकुंभ में गाड़ियों की इंट्री बंद, VIP पास रद्द, आज से नई गाइडलाइन जारी

Mahakumbh: महाकुंभ में गाड़ियों की इंट्री बंद, VIP पास रद्द, आज से नई गाइडलाइन जारी

डेली संवाद, महाकुंभ (प्रयागराज)। Mahakumbh: प्रयागराज (Prayagraj Kumbh Mela) में महाकुंभ (Mahakumbh) का आज 21वां दिन है। दोपहर 2 बजे तक 97 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 34.57 करोड़ से ज्यादा लोग संगम (Sangam) में डुबकी लगा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

भीड़ और सुरक्षा की निगरानी हेलिकॉप्टर से की जा रही है। बसंत पंचमी स्नान को देखते हुए 2 से 4 फरवरी तक प्रयागराज (Prayagraj) शहर और मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं।

Mahakumbh
Mahakumbh

पुलिस और साधु की झड़प का वीडियो सामने आया

मेले में पुलिस और साधु की झड़प का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिस साधुओं की गाड़ी बैरियर पर रोक रही है, लेकिन वे जबर्दस्ती अंदर घुसना चाह रहे हैं। एक साधु ने बैरिकेड गिरा दिया, इसके बाद उसकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई।

Mahakumbh
Mahakumbh

4 फरवरी तक नई गाइडलाइन

  • आज से 4 फरवरी तक श्रद्धालुओं को अपने वाहन शहर के बाहर पार्किंग में खड़े करने होंगे।
  • पार्किंग से वे शटल बस या पैदल घाटों तक पहुंच सकेंगे।
  • बड़े और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  • सभी रेलवे स्टेशनों पर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई है।
  • एक साइड से श्रद्धालु आएंगे तो दूसरी साइड से निकासी होगी।