Thursday, 09 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana News: महेंद्रगढ़ को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, 12 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र और एक PHC को मिली मंजूरी
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा सरकार ने महेंद्रगढ़ जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिले के लिए कुल 13 स्वास्थ्य संस्थानों को मंजूरी दी है।
इस फैसले के तहत 12 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र (सब-हेल्थ सेंटर) स्थापित किए जाएंगे, जबकि एक मौजूदा उप-स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बनाया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस पहल से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।