Skip to content

Haryana News: महेंद्रगढ़ को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, 12 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र और एक PHC को मिली मंजूरी

Arti Singh Rao
Arti Singh Rao
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार ने महेंद्रगढ़ जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिले के लिए कुल 13 स्वास्थ्य संस्थानों को मंजूरी दी है। इस फैसले के तहत 12 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र (सब-हेल्थ सेंटर) स्थापित किए जाएंगे, जबकि एक मौजूदा उप-स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बनाया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस पहल से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

चिकित्सा सुविधाएं मजबूत होंगी

नए स्वास्थ्य संस्थानों के शुरू होने से प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं मजबूत होंगी और मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर कम निर्भर रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। सरकार का मानना है कि नए स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से महेंद्रगढ़ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा।