Tuesday, 19 August 2025
पंजाब
Accident News: जालंधर सब्जी मंडी जा रहे 3 व्यापारियों के साथ बड़ा हादसा, मौके पर मौत, मचा हंगामा
डेली संवाद, कपूरथला।
Accident News: कपूरथला-जालंधर (
Jalandhar
) रोड पर आज सुबह-सुबह मंड गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार बस गलत दिशा से आ रही थी और अचानक सामने से छोटे हाथी वाहन से टकरा गई।
[caption id="attachment_49703" align="aligncenter" width="800"]
died[/caption]
Road Accident took place near Mand village on Kapurthala-Jalandhar road[/caption]
died[/caption]
छोटे हाथी वाहन के परखच्चे उड़े
टक्कर इतनी जोरदार थी कि छोटे हाथी वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कपूरथला सब्जी मंडी से जुड़े व्यापारियों के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे सुबह सब्जियां लेकर जालंधर की ओर जा रहे थे।यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
हादसे की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कपूरथला-जालंधर रोड पर धरना देकर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से दोषी बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। [caption id="attachment_82102" align="aligncenter" width="1200"]
Road Accident took place near Mand village on Kapurthala-Jalandhar road[/caption]