Skip to content

Accident News: जालंधर सब्जी मंडी जा रहे 3 व्यापारियों के साथ बड़ा हादसा, मौके पर मौत, मचा हंगामा

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, कपूरथला। Accident News: कपूरथला-जालंधर ( Jalandhar ) रोड पर आज सुबह-सुबह मंड गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार बस गलत दिशा से आ रही थी और अचानक सामने से छोटे हाथी वाहन से टकरा गई। [caption id="attachment_49703" align="aligncenter" width="800"] died died[/caption]

छोटे हाथी वाहन के परखच्चे उड़े

टक्कर इतनी जोरदार थी कि छोटे हाथी वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कपूरथला सब्जी मंडी से जुड़े व्यापारियों के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे सुबह सब्जियां लेकर जालंधर की ओर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

हादसे की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कपूरथला-जालंधर रोड पर धरना देकर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से दोषी बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। [caption id="attachment_82102" align="aligncenter" width="1200"] Road Accident took place near Mand village on Kapurthala-Jalandhar road Road Accident took place near Mand village on Kapurthala-Jalandhar road[/caption]

मौके पर पहुंची पुलिस शांत करवाया मामला

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को काबू करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की और उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले की गहन जांच की जाएगी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और बस चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर लंबे समय से हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।