Tuesday, 14 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब में अकाली नेता पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर, पुलिस ने शुरू की जांच
डेली संवाद, मानसा।
Punjab News: पंजाब में अकाली नेता पर फायरिंग होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि शिरोमणि अकाली दल के पूर्व जिला परिषद सदस्य दलवीर सिंह उर्फ काला जवंदा पर फायरिंग हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मानसा जिले के बरेटा कस्बे में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व जिला परिषद सदस्य दलवीर सिंह उर्फ काला जवंदा पर हुए जानलेवा हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज[/caption]
अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियां
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीती रात उस समय हुई जब दलवीर सिंह अपनी आढ़त की दुकान से गाड़ी में सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। फायरिंग में गोली उनके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। [caption id="attachment_23206" align="aligncenter" width="1200"]
सीसीटीवी फुटेज[/caption]