Skip to content

Punjab News: पंजाब में अकाली नेता पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर, पुलिस ने शुरू की जांच

Firing In Punjab
Firing In Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मानसा। Punjab News: पंजाब में अकाली नेता पर फायरिंग होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि शिरोमणि अकाली दल के पूर्व जिला परिषद सदस्य दलवीर सिंह उर्फ काला जवंदा पर फायरिंग हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मानसा जिले के बरेटा कस्बे में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व जिला परिषद सदस्य दलवीर सिंह उर्फ काला जवंदा पर हुए जानलेवा हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियां

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीती रात उस समय हुई जब दलवीर सिंह अपनी आढ़त की दुकान से गाड़ी में सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। फायरिंग में गोली उनके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। [caption id="attachment_23206" align="aligncenter" width="1200"] सीसीटीवी फुटेज सीसीटीवी फुटेज[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घटना के बाद उन्हें तुरंत बुढलाडा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए लुधियाना रेफर कर दिया गया। सामने आई सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि हमलावरों ने वारदात से पहले दलवीर सिंह की दुकान की रेकी की थी। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। बुढलाडा के डीएसपी सिकंदर सिंह ने बताया कि फायरिंग मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दो बाइक सवार हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।