ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 01 May 2025

May Rules Change: ATM से लेकर सिलेंडर के दामों में हुआ बड़ा बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा इसका सीधा असर

May Rules Change: ATM से लेकर सिलेंडर के दामों में हुआ बड़ा बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा इसका सीधा असर
डेली संवाद, चंडीगढ़। May Rules Change: महीने के पहली तारीख को एलपीजी ( LPG ) सिलेंडर के दाम रिवाइज किए जाते हैं। इस बार भी 1 मई यानी आज कमर्शियल सिलेंडर के दामों में गिरावट की गई है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर 19 किलो वाला सिलेंडर का दाम 17 रुपये कम किया गया है। सिलेंडर के अलावा आम आदमी से जुड़ी कई चीजों में चेंज हुआ है। बता दे कि इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर देखने को मिलेगा।

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

इंडियन ऑयल ने एलपीजी गैस की दरें अपडेट कर दी हैं। इसके साथ ही आज 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर भी सस्ता हो गया है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 17 रुपये कर दी गई है।

ATM विड्रॉल चार्ज बढ़ा

केंद्रीय बैंक यानी आरबीआई ने एटीएम विड्रॉल चार्ज बढ़ाने की घोषणा की थी। विड्रॉल चार्ज वे शुल्क या चार्ज होता है, जो एटीएम से कैश निकालने पर लगाया जाता है। वैसे तो मेट्रो सिटी में 3 बार कैश निकालना यानी ट्रांसजेक्शन मुफ्त है। लेकिन इससे ज्यादा कैश निकालने पर यूजर्स को प्रत्येक निकासी पर चार्ज या शुल्क देना होता है। पहले ये चार्ज 21 रुपये था, जिसे अब बढ़ाकर 23 रुपये कर दिया गया है।

रेलवे की वेटिंग टिकट से जुड़ा बदलाव

रेलवे विभाग ने वेटिंग टिकट से जुड़ा एक बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत अब वेटिंग टिकट सिर्फ जनरल कोच में ही मान्य होगा। जिसका मतलब हुआ कि अब आप वेटिंग टिकट के जरिए अन्य किसी कोच में यात्रा नहीं कर पाएंगे।

अमूल और मदर डेयरी ने दो रुपये बढ़ाए दाम

हमारे देश की दिग्गज डेयरी कंपनियां अमूल और मदर डेयरी ने अपने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। ये नए दाम डेयरी कंपनियों के हर पाउच पर अप्लाई किए जाएंगे। इस तरह से आधे लीटर वाले पाउच के दाम 1 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।

एक राज्य, एक आरआरबी हुआ लागू

सरकार ने ये फैसला किया है कि देश के सभी ग्रामीण बैंक को मिलाकर एक बड़ा बैंक बनाया जाएगा। ये बदलाव एक राज्य एक आरआरबी के तहत किया जाएगा। पहले ये चेंज देश के 11 राज्यों में होगा। इनमें पश्चिम बंगाल,आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश शामिल हैं।

बैंकों की ब्याज दरें भी होगी चेंज

आरबीआई ने इस साल दो बार अपने रेपो रेट में कटौती की गई है। रेपो रेट का असर ब्याज दर भी पड़ता है। कई दिग्गज सरकारी और प्राइवेट बैंक अपनी एफडी से लेकर लोन की ब्याज दरें बदल चुके हैं। हालांकि अभी भी कई बैंक आने वाले समय में अपना ब्याज दर रिवाइज कर सकते हैं।