Thursday, 04 September 2025
पंजाब
MLA Raman Arora: जालंधर के MLA रमन अरोड़ा को पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार, जाने वजह
डेली संवाद, जालंधर।
MLA Raman Arora Arrested: पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) को पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया है। रमन अरोड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। करप्शन केस में जमानत मिलने के बाद थाना रामामंडी के पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा
(Raman Arora)
को हाईकोर्ट से रेगुलर बेल मिल गई, लेकिन अब विधायक अरोड़ा पर थाना रामा मंडी की पुलिस ने जबरन वसूली की धाराएं लगाई है। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि विधायक ने डरा-धमका कर उनसे वसूली की थी।
[caption id="attachment_83966" align="aligncenter" width="1200"]
Raman Arora[/caption]
Raman-Arora-and-Raju-Madan[/caption]
Raman Arora[/caption]
जबरन वसूली की शिकायत
यहां बता दें कि विधायक अरोड़ा की थाना रामा मंडी में अच्छी पकड़ रही है। अरोड़ा के जेल जाने के बाद पार्टी ने सेंट्रल हल्के का इंचार्ज उद्योगपति नितिन कोहली को लगाया था, जिसके बाद चर्चा थी कि सेंट्रल हलके में उप-चुनाव हो सकते है लेकिन अरोड़ा ने अपने विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया था।यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
इसके बाद अब अगस्त महीने के आखिर में विधायक के खिलाफ नई शिकायत आने पर पुलिस ने जांच दौरान मामला दर्ज कर दिया है। विधायक अरोड़ा नाभा जेल में बंद थे। आज विधायक अरोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश किया गया है। [caption id="attachment_63503" align="aligncenter" width="800"]
Raman-Arora-and-Raju-Madan[/caption]