डेली संवाद, जालंधर।
MLA Raman Arora Arrested: पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) को पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया है। रमन अरोड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। करप्शन केस में जमानत मिलने के बाद थाना रामामंडी के पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा
(Raman Arora)
को हाईकोर्ट से रेगुलर बेल मिल गई, लेकिन अब विधायक अरोड़ा पर थाना रामा मंडी की पुलिस ने जबरन वसूली की धाराएं लगाई है। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि विधायक ने डरा-धमका कर उनसे वसूली की थी।
[caption id="attachment_83966" align="aligncenter" width="1200"]
Raman Arora[/caption]
जबरन वसूली की शिकायत
यहां बता दें कि विधायक अरोड़ा की थाना रामा मंडी में अच्छी पकड़ रही है। अरोड़ा के जेल जाने के बाद पार्टी ने सेंट्रल हल्के का इंचार्ज उद्योगपति नितिन कोहली को लगाया था, जिसके बाद चर्चा थी कि सेंट्रल हलके में उप-चुनाव हो सकते है लेकिन अरोड़ा ने अपने विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया था।
इसके बाद अब अगस्त महीने के आखिर में विधायक के खिलाफ नई शिकायत आने पर पुलिस ने जांच दौरान मामला दर्ज कर दिया है। विधायक अरोड़ा नाभा जेल में बंद थे। आज विधायक अरोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश किया गया है।
[caption id="attachment_63503" align="aligncenter" width="800"]
Raman-Arora-and-Raju-Madan[/caption]
23 मई को पहले गिरफ्तार किए गए
विधायक रमन अरोड़ा को 23 मई को उनके अशोक नगर घर से गिरफ्तार किया गया था। अरोड़ा के खुलासे के बाद साजिश में उनके बेटे राजन अरोड़ा, समधी राजू मदान, हरप्रीत कौर और मखीजा को आरोपी बनाया था। राजन को पहले ही कोर्ट से राहत मिल चुकी है। मखीजा और हरप्रीत कौर बेल पर आ चुके है।