ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 31 May 2025

Mock Drill Blackout: पंजाब, जम्मू-कश्मीर, गुजरात समेत 6 राज्यों में मॉक ड्रिल शुरू, ब्लास्ट करके रेस्क्यू किया, कुछ देर बाद होगा ब्लैकआउट

डेली संवाद, नई दिल्ली। Mock Drill Blackout: ऑपरेशन शील्ड के तहत शनिवार को गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में मॉक ड्रिल (Mock Drill) हो रही है। इसके लिए शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक का समय रखा गया है। इन राज्यों में पहले 29 मई को ड्रिल होने वाली थी, लेकिन स्थगित कर दी गई थी। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के जम्मू, अनंतनाग, बारामुल्ला और अन्य जिलों में मॉक ड्रिल चल रही है। जम्मू में रात 8 बजे पूरी तरह से ब्लैकआउट रहेगा। जम्मू के अखनूर में एयर स्ट्राइक की ड्रिल की गई।

एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल जारी

गुजरात (Gujarat) में एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल जारी है। पाटण, वलसाड में सायरन बजे। पाटन तहसील ऑफिस के कमरे में आग लगी, जहां 3 लोग फंस गए। रेस्क्यू टीम ने उन्हें बाहर निकाला। राजस्थान के जयपुर में हवाई अटैक की ड्रिल की गई। यहां अचानक ब्लास्ट होता है, हवाई फायर होता है। लोगों में भगदड़ मचती है। मौके पर तत्काल मेडिकल ऐड पहुंचाया गया और SDRF समेत दूसरी टीमों ने मोर्चा संभाला।

ब्लैक आउट के लिए रात 8 बजे से सवा 8 बजे तक

हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में मॉक ड्रिल जारी है। इसके लिए शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक का टाइम रखा गया। ब्लैक आउट के लिए रात 8 बजे से सवा 8 बजे तक का समय रखा गया है।