ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 30 May 2025

Mock Drill In Jalandhar: जालंधर में एक बार फिर बजेंगे सायरन, इतने बजे होगा ब्लैकआउट

Mock Drill In Jalandhar: जालंधर में एक बार फिर बजेंगे सायरन, इतने बजे होगा ब्लैकआउट
डेली संवाद, जालंधर। Mock Drill In Jalandhar: जालंधर ( Jalandhar ) के लोगों के लिए इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में एक बार फिर से सायरन की आवाज सुनाई देगी और ब्लैकआउट (Blackout) होगा। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक कल यानि 31 मई को जालंधर में रात 9:30 बजे से 10 बजे तक ब्लैकआउट (बत्ती बंद) का अभ्यास किया जाएगा। इस बात की जानकारी डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने दी है।

सड़क की लाइटें भी की जाएंगी बंद

ब्लैकआउट से पहले सायरन की आवाज सुनाई देगी। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं (जैसे अस्पताल, पुलिस आदि) को छोड़कर पूरे जिले की लाइटें बंद कर दी जाएंगी। नगर निगम की ओर से सड़क की लाइटें भी बंद की जाएंगी।

सायरन की संख्या बढ़ाई गई

उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट के समय लोग अपने जनरेटर या इन्वर्टर से भी लाइट का इस्तेमाल न करें। घर के बाहर लगी लाइटें भी बंद रखी जाएं। उन्होंने बताया कि शहर में सायरन की संख्या बढ़ाई गई है, लेकिन अगर किसी को कोई परेशानी हो तो जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417 पर जानकारी दी जा सकती है। [caption id="attachment_70911" align="alignnone" width="800"] Himanshu Aggarwal IAS Himanshu Aggarwal IAS[/caption] ब्लैकआउट से पहले, 31 मई को शाम 6 बजे जालंधर कैंट के जवाहर पार्क के पास कैंट बोर्ड ऑफिस में मॉक ड्रिल (अभ्यास) किया जाएगा। इस ड्रिल का मकसद है कि आपातकालीन स्थिति में कैसे लोगों की सुरक्षा की जाए और जरूरी सेवाएं (जैसे खाना, दवाई, इलाज आदि) कैसे उपलब्ध कराई जाएं।