ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 28 May 2025

Mock Drill In Punjab: पंजाब में फिर होगी मॉक ड्रिल, बजेंगे सायरन; छाएगा अंधेरा

Mock Drill In Punjab: पंजाब में फिर होगी मॉक ड्रिल, बजेंगे सायरन; छाएगा अंधेरा
डेली संवाद, पंजाब। Mock Drill In Punjab: पंजाब ( Punjab ) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर मॉक ड्रिल की जा रही है। पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों में कल फिर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक सेना कल शाम गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में मॉक ड्रिल करेगी। बताया जा रहा है कि पाक सीमा से सटे राज्यों में सिविल सेफ्टी द्वारा कल फिर से Mock Drill की जाएगी, खतरे के सायरन बजेंगे।

इन जिलों में होगी

इस दौरान लोगों से सावधान रहने और घरों की लाइटें बंद करने के लिए कहा जा सकता है। यह नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल पंजाब के 6 सीमावर्ती जिलों अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, पठानकोट, तरनतारन और फाजिल्का में की जाएगी।