ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 07 May 2025

Mock Drill In Punjab: जालंधर में आज इतने बजे होगा ब्लैकआउट, सभी शहरों की आ गई टाइमिंग; देखें

Mock Drill In Punjab: जालंधर में आज इतने बजे होगा ब्लैकआउट, सभी शहरों की आ गई टाइमिंग; देखें
डेली संवाद, चंडीगढ़। Mock Drill In Punjab: देश के अलग अलग राज्यों में आज मॉक ड्रिल की जाएगी। बता दे कि कश्मीर के पहलगाम में अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद पंजाब ( Punjab ) भर में 7 मई को मॉक ड्रिल की जाएगी। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर इस दौरान सायरन बजाकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का संदेश दिया जाएगा और ब्लैकआउट हो जाएगा। पूरे देश के साथ साथ पंजाब के कई जिलों में भी आज मॉक ड्रिल की जानी है जिसकी टाईमिंग आ गई है।

जालंधर में रात 8 बजे से 9 बजे

मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में रात 8 बजे से 9 बजे तक, पठानकोट में 10 से 10.30, मोहाली में 7.30 से 7.40, नंगल में 8 से 8.10, होशियारपुर में 8 से 8.10, तरनतारन में 9 से 9.30, बरनाला में 8 बजे होगी। इसके साथ ही लुधियाना में 8 से 8.30, बठिंडा में 8.30 से 8.35, गुरदासपुर में 9 से 9.30, बटाला में 9 से 9.30, फरीदकोट में 10 बजे, फिरोजपुर में 9 से 9.30, फाजिल्का में 10 से 10.30, अमृतसर में 10.30-11, टांडा में 8 से 8.10 और चंडीगढ़ में 7.30 से 7.40 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा