ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 09 July 2026

Punjab News: मोहाली के गुरुद्वारा सिंह शहीदां में मारपीट मामले में निहंग जसदीप सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज

मारपीट मामले में निहंग जसदीप सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज
मारपीट मामले में निहंग जसदीप सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज
डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: मोहाली के सोहाना स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां में करीब 10 दिन पहले हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निहंग जसदीप सिंह, राणा बब्बर, जसमीत सिंह और 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता परमजोत सिंह ने बताया कि 28 जून को वह माथा टेकने के लिए गुरुद्वारा सिंह शहीदां पहुंचे थे।

कार्यक्रम आयोजित किया गया

उस समय उत्तराखंड के करनप्रयाग मामले में जमानत पर रिहा होकर पंजाब लौटे निहंग सिंहों के स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कार्यक्रम के दौरान निहंग जसदीप सिंह ने उसे देखकर अपने साथियों से कहा कि वह दोआबा क्षेत्र का रहने वाला है और उसे सबक सिखाया जाए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी और कथित तौर पर परमजोत सिंह के साथ मारपीट की। हमले में घायल हुए परमजोत सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर निहंग जसदीप सिंह, राणा बब्बर, जसमीत सिंह सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराओं 115(2), 190, 191(3) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।