Punjab News: मोहाली के गुरुद्वारा सिंह शहीदां में मारपीट मामले में निहंग जसदीप सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, मोहाली।
Punjab News: मोहाली के सोहाना स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां में करीब 10 दिन पहले हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निहंग जसदीप सिंह, राणा बब्बर, जसमीत सिंह और 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता परमजोत सिंह ने बताया कि 28 जून को वह माथा टेकने के लिए गुरुद्वारा सिंह शहीदां पहुंचे थे।