Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में पुलिस एनकाउंटर, चली ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर भारी फोर्स तैनात

Encounter In Jalandhar
Encounter In Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर के 66 फीट रोड स्थित सी.टी. इंस्टीट्यूट के पास सी.आई.ए. स्टाफ और एक शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई। जालंधर (Jalandhar) में पुलिस ने वरदान अस्पताल पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शाहकोट निवासी जोध सिंह उर्फ जोधा के रूप में हुई है, जो गैंगस्टर लक्की पटियाल गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

पैर में गोली लगी

मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो हथियार भी बरामद किए हैं।पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के अनुसार, पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर सीआईए स्टाफ ने नाकाबंदी की।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक लेकर भागने लगा। कुछ दूरी पर उसकी बाइक फिसल गई, जिसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा के तहत गोली चलाई, जिससे आरोपी घायल हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जोध सिंह वही आरोपी है जिसने करीब दो-तीन महीने पहले जालंधर के वरदान अस्पताल के बाहर फायरिंग की थी। पुलिस का कहना है कि उसके पास से बरामद हेलमेट और हथियार का मिलान सीसीटीवी फुटेज से किया गया, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि हुई।

अन्य जिलों में भी कई मामलों में वांटेड

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोगा और मोहाली समेत पंजाब के अन्य जिलों में भी कई मामलों में वांटेड है और संगठित अपराध से जुड़ा रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि वह विदेश में बैठे गैंगस्टर लक्की पटियाल के निर्देश पर वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। गौरतलब है कि 28 फरवरी की रात मोता सिंह नगर स्थित वरदान अस्पताल के मुख्य गेट पर एक हेलमेट पहने बदमाश ने कुछ ही सेकेंड में कई राउंड फायरिंग की थी। गोलियां अस्पताल के गेट को चीरते हुए अंदर तक पहुंच गई थीं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। फायरिंग के समय अस्पताल में स्टाफ मौजूद था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।