Skip to content

Punjab IAS Transfer: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि समेत पंजाब में 8 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले, पढ़ें Transfer List

Transfer News
Transfer News
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर। Punjab IAS Transfer: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 8 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा (KAP Sinha) की ओर से जारी आदेशों के तहत गृह, कार्मिक, सतर्कता, स्वास्थ्य, नगर निगम, गमाडा, पुडा और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) के कमिश्नर पद पर भी बदलाव किया गया है। IAS अधिकारी संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS) को नगर निगम जालंधर के कमिश्नर पद से स्थानांतरित कर मुख्य प्रशासक, गमाडा (GMADA), एसएएस नगर नियुक्त किया गया है। उनकी जगह 2020 बैच के IAS अधिकारी निकास कुमार (IAS Nikas Kumar)  को जालंधर नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। निकास कुमार इससे पहले होशियारपुर में अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) के पद पर तैनात थे। [caption id="attachment_22945" align="aligncenter" width="1200"] Sandeep Rishi IAS Punjab Sandeep Rishi IAS Punjab[/caption]

नीलिमा को कार्मिक विभाग

2008 बैच की IAS अधिकारी नीलिमा को सचिव, गृह मामले विभाग के पद से हटाकर सचिव, कार्मिक विभाग नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें सचिव, सतर्कता विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, IAS अधिकारी परमिंदर पाल सिंह को विशेष सचिव, रोजगार सृजन एवं कौशल विकास विभाग से स्थानांतरित कर विशेष सचिव, गृह मामले विभाग बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

IAS अधिकारी साक्षी साहनी को विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के पद के साथ नशा विरोधी अभियान का नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। उन्हें पुडा के मुख्य प्रशासक पद से मुक्त कर दिया गया है। [caption id="attachment_22946" align="aligncenter" width="1200"] Neeru Katyal Gupta IAS Neeru Katyal Gupta IAS[/caption]

नीरू कत्याल गुप्ता बनी मुख्य प्रशासक PUDA

2016 बैच की IAS अधिकारी नीरू कत्याल गुप्ता को विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग से स्थानांतरित कर मुख्य प्रशासक, पुडा (PUDA) नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें निदेशक, नगर एवं ग्राम नियोजन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके अलावा सोनम को आबकारी एवं कराधान विभाग की मौजूदा जिम्मेदारी के साथ अतिरिक्त आयुक्त, कराधान-I, पटियाला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। राकेश कुमार मीणा को संयुक्त आयुक्त, नगर निगम बठिंडा से स्थानांतरित कर अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास), होशियारपुर नियुक्त किया गया है।

यहां पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

 

तत्काल कार्य़भार संभालने के आदेश

पंजाब सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना किसी देरी के अपनी नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालें। जिन अधिकारियों को फिलहाल नई पोस्टिंग नहीं मिली है, उन्हें सचिव, कार्मिक विभाग को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।