Monday, 16 February 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, मौत
डेली संवाद, मोहाली।
Punjab News: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में दिन दहाड़े युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली (
Mohali
) के फेज-11 में शिवरात्रि के मौके पर मंदिर से पूजा कर लौट रहे एक युवक की किरच (चाकू) मारकर हत्या कर दी। बदमाश युवक उसे गंभीर रूप से घायल कर भाग गए थे, जिसके बाद उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ता कराया गया।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
वहीं वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजन ने सोमवार (16 फरवरी) सुबह फोर्टिस अस्पताल के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि आरोपी युवक अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं।