Skip to content

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, मौत

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में दिन दहाड़े युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली ( Mohali ) के फेज-11 में शिवरात्रि के मौके पर मंदिर से पूजा कर लौट रहे एक युवक की किरच (चाकू) मारकर हत्या कर दी। बदमाश युवक उसे गंभीर रूप से घायल कर भाग गए थे, जिसके बाद उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ता कराया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

वहीं वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजन ने सोमवार (16 फरवरी) सुबह फोर्टिस अस्पताल के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि आरोपी युवक अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं।

जांच में जुटी पुलिस

परिवार का कहना है कि आरोपियों की बाइक भी पुलिस ने जब्त की है। इसके बाद भी अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गए। वहीं मृतक की पहचान गुरजोत सिंह के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक के पिता ने बताया कि शिवरात्रि के मौके पर वह बेटे के साथ मोहाली फेज-11 के मंदिर में पूजा-पाठ के लिए गए थे। रात को वहां कुछ युवक लड़ रहे थे। इस दौरान उन्होंने उनके बेटे को चाकू मार दिया। इसमें वह गंभीर रूप में घायल हो गया।