Thursday, 05 March 2026
पंजाब
Mohan Bhagwat: चंडीगढ़ में 9 मार्च को ‘भारतीय शिक्षा दृष्टि’ के पंजाबी संस्करण का होगा विमोचन
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Mohan Bhagwat: चंडीगढ़ (Chandigarh) में 9 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ‘भारतीय शिक्षा दृष्टि’ पुस्तक के पंजाबी संस्करण का विमोचन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे आयोजित होगा, जिसमें शिक्षा और समाज जीवन से जुड़े अनेक प्रमुख व्यक्तित्व शामिल होंगे।
यह पुस्तक RSS के चीफ मोहन भागवत
(Mohan Bhagwat)
द्वारा वर्ष 2010 से 2020 के बीच शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए विभिन्न संबोधनों और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) की अखिल भारतीय प्रतिनिध सभा (Akhil Bharatiya Pratinidhi Sabha) में पारित शिक्षा संबंधी प्रस्तावों का संग्रह है। अब इस महत्वपूर्ण सामग्री को पंजाबी भाषा में प्रस्तुत किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग भारतीय शिक्षा दृष्टि और विचारों को समझ सकें।
[caption id="attachment_102064" align="aligncenter" width="1200"]
Banbir ji Book[/caption]
Vijay Nadda[/caption]
Banbir ji Book[/caption]
विजय नड्डा भी रहेंगे मौजूद
पुस्तक के पंजाबी संस्करण का औपचारिक विमोचन आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख बनवीर सिंह (Banvir Singh) द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से विद्या भारती (Vidya Bharati) उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा (Vijay Nadda) भी मौजूद रहेंगे।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय शिक्षा के मूल्यों, दृष्टिकोण और सांस्कृतिक आधार को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाना है। [caption id="attachment_102242" align="aligncenter" width="1200"]
Vijay Nadda[/caption]