Thursday, 09 October 2025
पंजाब
Punjab News: मोहिंदर भगत ने PESCO के 47वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए की सराहना
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के रक्षा सेवाएँ कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत (
Mohinder Bhagat
) ने आज पंजाब एक्स-सर्विसमेन कॉरपोरेशन (PESCO) के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी।
Mohinder Bhagat Cabinet Minister Punjab[/caption]
प्रयास की सराहना की
मंत्री भगत ने पैस्को द्वारा पिछले एक वर्ष के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के अधीन 6000 से अधिक पूर्व सैनिकों को रोजगार प्रदान करने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य सरकार की कल्याण और पुनर्वास नीतियों के अनुरूप एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सामाजिक और आर्थिक उन्नति सुनिश्चित करना है। [caption id="attachment_75341" align="aligncenter" width="1200"]
Mohinder Bhagat Cabinet Minister Punjab[/caption]