Skip to content

Punjab News: मो‍हिंदर भगत ने PESCO के 47वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए की सराहना

Punjab News: मो‍हिंदर भगत ने PESCO के 47वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए की सराहना
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के रक्षा सेवाएँ कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मो‍हिंदर भगत ( Mohinder Bhagat ) ने आज पंजाब एक्स-सर्विसमेन कॉरपोरेशन (PESCO) के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी।

प्रयास की सराहना की

मंत्री भगत ने पैस्को द्वारा पिछले एक वर्ष के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के अधीन 6000 से अधिक पूर्व सैनिकों को रोजगार प्रदान करने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य सरकार की कल्याण और पुनर्वास नीतियों के अनुरूप एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सामाजिक और आर्थिक उन्नति सुनिश्चित करना है। [caption id="attachment_75341" align="aligncenter" width="1200"] Mohinder Bhagat Cabinet Minister Punjab Mohinder Bhagat Cabinet Minister Punjab[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

मंत्री श्री भगत ने पैस्को की इस भूमिका की भी प्रशंसा की कि संस्था राज्य की महत्वपूर्ण संपत्तियों की सुरक्षा में तथा विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थाओं को सेवाएँ प्रदान करने में सक्रिय योगदान दे रही है।

परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। श्री भगत ने पूर्व सैनिकों को “ईमानदारी, निष्ठा और परिश्रम के प्रतीक” के रूप में वर्णित किया। मंत्री श्री मो‍हिंदर भगत ने पैस्को के निरंतर विकास और सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रकट कीं और विश्वास जताया कि संस्था भविष्य में भी पंजाब और उसके नागरिकों की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका और अधिक सशक्त रूप में जारी रखेगी।