Thursday, 28 August 2025
पंजाब
Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री ने सिविल अस्पताल का किया दौरा, डायरिया से पीड़ित मरीजों का जाना हाल-चाल
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत (
Mohinder Bhagat
) ने आज सिविल अस्पताल जालंधर (Civil Hospital Jalandhar) का दौरा किया और डायरिया (Diarrhea) से पीड़ित मरीजों का हालचाल जाना।
[caption id="attachment_81568" align="aligncenter" width="1200"]
Mohinder Bhagat Minister Punjab[/caption]
Mohinder Bhagat visited the Civil Hospital[/caption]
Mohinder Bhagat Minister Punjab[/caption]
किसी भी मरीज को घबराने की जरूरत नहीं- भगत
इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मरीजों का उचित सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। मरीजों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सरकारी अस्पतालों में उचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है।यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मरीजों का बहुत अच्छा इलाज किया जा रहा है। [caption id="attachment_83287" align="aligncenter" width="1200"]
Mohinder Bhagat visited the Civil Hospital[/caption]