डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत (
Mohinder Bhagat
) ने आज सिविल अस्पताल जालंधर (Civil Hospital Jalandhar) का दौरा किया और डायरिया (Diarrhea) से पीड़ित मरीजों का हालचाल जाना।
[caption id="attachment_81568" align="aligncenter" width="1200"]
Mohinder Bhagat Minister Punjab[/caption]
किसी भी मरीज को घबराने की जरूरत नहीं- भगत
इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मरीजों का उचित सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। मरीजों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सरकारी अस्पतालों में उचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है।
उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मरीजों का बहुत अच्छा इलाज किया जा रहा है।
[caption id="attachment_83287" align="aligncenter" width="1200"]
Mohinder Bhagat visited the Civil Hospital[/caption]
नगर निगम के अधिकारियों को दिए ये निर्देश
कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को शहरवासियों के लिए स्वच्छ पीने का पानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में पानी की सप्लाई पाइपों का गहन निरीक्षण किया जाए और यदि कोई कमी पाई जाती है, तो उसे तुरंत ठीक किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि डायरिया से पीड़ित मरीज के क्षेत्र में तुरंत टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाया जाए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. गुरमीत लाल के अलावा अन्य डॉक्टर भी मौजूद थे।