ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 15 July 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, बढ़ी उमस; जाने कब होगी बारिश

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है, जिसके चलते लोगों को एक बार फिर गर्म और उमस भरे मौसम का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने के बावजूद भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा के कुछ स्थानों पर गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

हल्की से मध्यम बारिश

इसके साथ ही पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, रूपनगर और मोहाली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही मानसून प्रणाली के 19 जुलाई के बाद फिर से सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद, पंजाब के कई जिलों में 20, 21 और 22 जुलाई को अच्छी बारिश हो सकती है।